हिंदुस्तान में आज 65वां रिपब्लिक डे धूमधाम से मना रहा गया। इस अवसर पर राजपथ पर ब्रह्मोस मिसाइल की झलक पेश की गई और सेना की अलग-अलग रेजिमेंट ने परेड निकाली। इस अवसर पर 13 राज्यों और पांच मंत्रालयों की झांकियां निकाली गईं। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ठीक 10 बजे तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रपति ने शहीद श्री प्रसाद बाबू को अशोक चक्र प्रदान किया, जो 200 नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। इस मौके पर जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे मुख्य अतिथि थे। हिंदुस्तान की इस पहल से जापान के साथ रिश्ते और मज़बूत होने की संभावना है। इससे पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमर जवान ज्योति पर सेना को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। दिल्ली के साथ ही देश के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी है। 26 जनवरी को दिल्ली में स्थानीय पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 50 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए। संसद, राष्ट्रपति भवन, नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक, प्रधानमंत्री का घर 7 रेसकोर्स जैसे वीवीआईपी क्षेत्रों की सुरक्षा पूरी तरह से मजबूत की गई है। परेड और झांकियों के सात किलोमीटर लंबे रास्ते यानि विजय चौक से लाल किले तक 35 हजार से अधिक जवान सुरक्षा पर तैनात रहते हैं और दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग इन झांकियों को देखने के लिए खड़े रहते हैं। ऊंची इमारतों, रेलवे स्टेशनों, मेट्रो स्टेशनों, बस अड्डे और हवाई अड्डे पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गये।
25 जनवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 500393
हिंदुस्तान में आज 65वां रिपब्लिक डे धूमधाम से मना रहा गया। इस अवसर पर राजपथ पर ब्रह्मोस मिसाइल की झलक पेश की गई और सेना की अलग-अलग रेजिमेंट ने परेड निकाली। इस अवसर पर 13 राज्यों और पांच मंत्रालयों की झांकियां निकाली गईं।